दारू पीकर हंगामा करते दुकानदार गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल पुलिस ने सोमवार देर शाम समस्तीपुर-ताजपुर पथ के जेल चौक के पास छापेमारी कर दारू पीकर हंगामा करते एक मोबाइल दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया. चवन कुमार नामक दुकानदार राजखंड का रहने वाला बताया गया है. पुलिस के अनुसार, उक्त दुकानदार को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गयी, तो उसके […]
समस्तीपुर : मुफस्सिल पुलिस ने सोमवार देर शाम समस्तीपुर-ताजपुर पथ के जेल चौक के पास छापेमारी कर दारू पीकर हंगामा करते एक मोबाइल दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया. चवन कुमार नामक दुकानदार राजखंड का रहने वाला बताया गया है. पुलिस के अनुसार, उक्त दुकानदार को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गयी,
तो उसके शरीर में 106 प्रतिशत अल्कोहल की मात्रा पायी गयी. बाद में उसका सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया. पुलिस ने उक्त कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की. पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल चौक के पास उक्त दुकानदार दारू पीकर हंगामा कर रहा है. इससे आसपास के दुकानदारों के अलावा राहगीरों को परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










