Samastipur News:एक पखवाड़ा में चैन पुलिंग में पकड़े गये 93 लोग
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 19 Sep 2025 7:06 PM
सोनपुर मंडल में 1 से 15 सितंबर के बीच 93 मामलों में अलार्म चैन पुलिंग की घटनाएं दर्ज की गई.
Samastipur News: समस्तीपुर : सोनपुर मंडल में 1 से 15 सितंबर के बीच 93 मामलों में अलार्म चैन पुलिंग की घटनाएं दर्ज की गई. जिनमें से 93 आरोपियों को पकड़ा गया. इन मामलों में दोषियों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया गया. इस कार्रवाई से संदेश दिया गया कि रेलवे अनावश्यक अलार्म चैन पुलिंग जैसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा. क्योंकि यह न केवल ट्रेन संचालन में बाधा उत्पन्न करता है बल्कि अन्य यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को भी प्रभावित करता है. मंडल प्रशासन ने कहा कि यात्रियों से यात्रा के दौरान अनुशासन का पालन करें. रेलवे की इस सामूहिक सम्पत्ति की सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें. यह सतत अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध रेल सेवा मिलती रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










