जेल में तलाशे जा रहे हैं सुराग!

सीवान : पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में पुलिस की तफतीश में जेल भी एक मुख्य बिंदु उभर कर सामने आया है. पिछले बुधवार को डीएम व एसपी द्वारा जेल परिसर की सघन छापेमारी के बाद से अचानक सभी की नजरें सीवान जेल की ओर घूम गयी हैं. वहीं, अब जेल प्रशासन भी दैनिक रूप से […]
सीवान : पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में पुलिस की तफतीश में जेल भी एक मुख्य बिंदु उभर कर सामने आया है. पिछले बुधवार को डीएम व एसपी द्वारा जेल परिसर की सघन छापेमारी के बाद से अचानक सभी की नजरें सीवान जेल की ओर घूम गयी हैं. वहीं, अब जेल प्रशासन भी दैनिक रूप से जेल के अंदर छापेमारी में जुटा है. छापेमारी की टाइमिंग को लेकर भी खासा चर्चा रही है. बुधवार पूर्व सांसद मो शहाबुदीन से मुलाकात का दिन निर्धारित था.
उनसे मिलने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे. इस छापेमारी में 63 मुलाकाती हिरासत में लिये गये थे और उनसे 39 मोबाइल जब्त किये गये. बाद में 188 का बांड भरवा कर और जेल मैनुअल के उल्लंघन मामले में पीआर बांड पर उन्हें छोड़ दिया गया. लेकिन, जब्त किये गये सभी मोबाइल जांच की जद में हैं. जेल प्रशासन और जिला पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










