युवक की मौत, कई जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2016 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना. दाहसंस्कार में जा रही टाटा 407 पलटी दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के बसढ़िया गांव से दाह संस्कार में सिमरिया गंगा तट जा रही टाटा 407 गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी़ घटना एनएच 28 के तेघड़ा के पीपरा चौक व जीरोमाइल के बीच घटी़ हादसे में बसढ़िया गांव के शंभूनाथ राय के […]
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना. दाहसंस्कार में जा रही टाटा 407 पलटी
दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के बसढ़िया गांव से दाह संस्कार में सिमरिया गंगा तट जा रही टाटा 407 गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी़ घटना एनएच 28 के तेघड़ा के पीपरा चौक व जीरोमाइल के बीच घटी़ हादसे में बसढ़िया गांव के शंभूनाथ राय के पुत्र वेद प्रकाश सुमन उर्फ मुन्ना 18 वर्ष की मौत हो गयी़ वहीं राम प्रवेश राय, हीरा लाल राम, राम गुलाम राय, महराज महतो व सुधीर कुमार राय गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें निजी स्तर पर चिकित्सा करायी जा रही है़
घटना में टाटा सवार करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के चोटिल होने की बात कही जा रही है़ ग्रामीणों का बताना है कि शंभूनाथ राय की मां विमला देवी के असामयिक
निधन के बाद सभी लोग दाह संस्कार के लिये उसे सिमरिया ले जा रहे थे़ इसी दौरान घटनास्थल के समीप पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया़ इसमें मृतका का पोता वेद प्रकाश
गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ उसे इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया़ जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया़ वहीं घटना में अन्य घायलों की चिकित्सा चलने की बात बतायी गयी़ घटना की खबर मिलते ही उक्त गांव व मृतक का परिवार शोकाकुल हो उठा़ परिजनों की करूण चित्कार से पूरा माहौल गमगीन बना है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










