बैंकों की ऋण जमा अनुपात दर की रफ्तार धीमी

Published at :16 May 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकों की ऋण जमा अनुपात दर की रफ्तार धीमी

समस्तीपुर : जिले के बैंकों की सीडी अनुपात अर्थात ऋण जमा अनुपात धीमी रफ्तार से बढ़ रही है. ऋण जमा अनुपात के मामले में सभी बैंक अभी दहाई अंकों में पहुंच चुके हैं. हालांकि, वित्तीय वर्ष 2014 तक पांच बैंक ऐसी स्थिति में थे जिनकी सीडी अनुपात इकाई अंकों तक ही सिमटी हुई थी. वित्तीय […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के बैंकों की सीडी अनुपात अर्थात ऋण जमा अनुपात धीमी रफ्तार से बढ़ रही है. ऋण जमा अनुपात के मामले में सभी बैंक अभी दहाई अंकों में पहुंच चुके हैं. हालांकि, वित्तीय वर्ष 2014 तक पांच बैंक ऐसी स्थिति में थे जिनकी सीडी अनुपात इकाई अंकों तक ही सिमटी हुई थी. वित्तीय वर्ष 15-16 में सबसे अधिक सीडी अनुपात की दर में यूनियन बैंक की बढ़ोतरी हुई है. दिसंबर तक यह आंकड़ा 29 फीसदी से बढ़कर 52 फीसदी हो चुका था.

वहीं बैंक ऑफ इंडिया की भी सीडी अनुपात की दर इस दौरान 47 फीसदी से बढ़कर 58 फीसदी हो गयी है. वित्तीय वर्षी 2013-14 में जिले के बैंकों की सीडी अनुपात की दर 39 फीसदी थी, जो कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में बढ़कर 43 फीसदी हो गयी थी, जो कि दिसंबर माह तक इसी दर से बढ़ रही थी.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ऋण जमा अनुपात दो सालों में हुआ दो गुणा
बैंकों में कुल 576182.99 लाख की राशि जमा
क्या है ऋण जमा अनुपात दर
बैंकों में जमा की गयी राशि के अनुपात में लोगों के लिये जो ऋण जारी किये जाते है, उसे यह अनुपात का दर दिखाता है. कम ऋण जमा अनुपात की दर यह दर्शाती है कि बैंक जमा किये गये राशि के विरुद्ध विकासकारी योजनाओं के लिये कम ऋण देती है. भारतीय बैंकों में अभी ऋण जमा की अनुपात की राष्ट्रीय औसत 70झ्र75 फीसदी के बीच है, जबकि जिला के किसी भी बैंक की शाखा इस राष्ट्रीय औसत के पास भी नहीं पहुंच रही है. अधिकांश बैंक की ऋण जमा अनुपात की दर राष्ट्रीय औसत से आधी ही है, जो कि जिला के विकास के लिये ऋण की कमी को दिखाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन