प्रवरण वेतन को ले आंदोलन की राह अपनायेंगे पेंशनर्स

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान का आदेश निर्गत करने में बराबर टाल मटोल की नीति अपना रही है. इसके कारण शिक्षकों में भारी निराशा है. इसे ध्यान में रखते हुए पेंशनर्स एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने जिला मंत्री परमेश्वर प्रसाद महतो के नेतृत्व में डीपीओ स्थापना से मिलकर इस समस्या […]
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को प्रवरण वेतनमान का आदेश निर्गत करने में बराबर टाल मटोल की नीति अपना रही है. इसके कारण शिक्षकों में भारी निराशा है. इसे ध्यान में रखते हुए पेंशनर्स एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने जिला मंत्री परमेश्वर प्रसाद महतो के नेतृत्व में डीपीओ स्थापना से मिलकर इस समस्या का निदान वार्ता के अनुरुप करने की दिशा में कदम उठाने का अनुरोध किया. जिला मंत्री का कहना है
कि डीपीओ स्थापना की ओर से जिले में जारी पंचायत चुनाव का हवाला देकर 5 जून 16 तक आदेश निर्गत करने का भरोसा दिया गया है. उन्होंने कहा है कि यदि इस तिथि तक आदेश निर्गत नहीं किया जाता है तो समझा जायेगा कि विभाग टालमटोल की नीति पर ही काबिज है. इसके बाद संगठन आगामी 17 जून से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना आरंभ करने के लिए बाध्य होगी. इसमें पेंशनर्स के साथ शिक्षक भी सहभागी होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










