दूर होगी मरीजों की समस्या, जिले को मिले 44 नये डॉक्टर

Published at :15 May 2016 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
दूर होगी मरीजों की समस्या, जिले को मिले 44 नये डॉक्टर

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 44 नये एमबीबीएस डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की है. सिर्फ सदर अस्पताल में दो महिला चिकित्सक के अलावा चार पुरुष डॉक्टरों को पदस्थापित किया गया है. सिविल सर्जन अवध कुमार ने कहा कि अब जिले में मरीजों को घर के पास उपचार […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 44 नये एमबीबीएस डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की है. सिर्फ सदर अस्पताल में दो महिला चिकित्सक के अलावा चार पुरुष डॉक्टरों को पदस्थापित किया गया है. सिविल सर्जन अवध कुमार ने कहा कि अब जिले में मरीजों को घर के पास उपचार मिल सकेगा. जिला स्वास्थ्य समिति के योजना समन्वयक आदित्यनाथ झा ने बताया कि सभी डॉक्टर जल्द योगदान देंगे.

इन स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थापित किये गये हैं डॉक्टर
स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल में दो महिला डॉक्टरों के अलावा चार पुरुष डॉक्टरों को पदस्थापित किया है. इसके अलावा अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में तीन व पूसा पीएससी में एक डॉक्टरों को पदस्थापित किया गया है. कल्याणपुर में तीन, विभूतिपुर में एक, खानपुर में एक, शिवाजीनगर में एक ,हसनपुर में एक, वारिसनगर में दो, गंगौली एपीएचसी में एक, दलसिंहसराय अनुमंडलीस अस्पताल में एक महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों की नियुक्ति की गयी है. रोसड़ा में एक महिला डॉक्टर को भेजा गया है. पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में तीन , ताजपुर में एक, विद्यापतिनगर में एक, कामेश्वरनगर में दो ,मोरवा में दो डॉक्टरों को पदस्थापित किया गया है. एपीएचसी पर भी डॉक्टरों को पदस्थापित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन