गुरुकुल में नामांकन को उमड़ने लगी भीड़

Published at :13 May 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
गुरुकुल में नामांकन को उमड़ने लगी भीड़

समस्तीपुर : इंटर साइंस का परिणाम देख कर गुरुकुल में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. 11 वीं कक्षा की तैयारी के लिए अपना प्रवेश सुनिश्चित कराने के लिए काउंटर पर पूछताछ के बाद नामांकन के लिए प्रपत्र प्राप्त कर रहे हैं. हालांकि अभी मैट्रिक परीक्षा का परिणाम आना बाकी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : इंटर साइंस का परिणाम देख कर गुरुकुल में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. 11 वीं कक्षा की तैयारी के लिए अपना प्रवेश सुनिश्चित कराने के लिए काउंटर पर पूछताछ के बाद नामांकन के लिए प्रपत्र प्राप्त कर रहे हैं. हालांकि अभी मैट्रिक परीक्षा का परिणाम आना बाकी है.

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के अलावा सीमावर्ती बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, खगडि़या, मधेपुरा समेत आसपास के जिलों के छात्र इंटर साइंस की तैयारी के लिए अभिभावकों के साथ यहां पहुंच रहे हैं. संस्थान के निदेशक सौरभ चौधरी ने बताया कि बच्चों की भीड़ को देखते हुये नये काउंटर खोले गये है ताकि बच्चों को परेशानी नहीं हो. इन काउंटरों पर नामांकन के साथ साथ बच्चों को कई अन्य जानकारियां भी मुहैया कराया जा रहा है.

इसके साथ ही कक्षा संचालन और अध्यापन के तौर तरीकों से उन्हें अवगत कराया जा रहा है. यहां बताते चलें कि इस वर्ष सूबे में गुरुकुल की छात्रा दिव्या ने नौवां स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रौशन किया है वही सैकड़ों छात्र छात्राओं ने 400 से अधिक अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. निदेशक ने बताया कि शिक्षकों की मेहनत औैर अनुशासन ने संस्थान को यह मुकाम दिलाया है जिसे हर हाल में कायम रखा जायेगा. बता दें कि गुरुकुल के छात्र छात्राओं ने लगातार पांचवें साल भी सूबे के टॉप टेन में अपना नाम दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन