बेहतर समाज के निर्माण में निभायें भागीदारी

समस्तीपुर : शहर के गोल्फ फिल्ड रेवले कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया. इसमें जेपी शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय मथुरापुर के शैक्षणिक सत्र 2015-17 के प्रथम वर्ष की छात्राओं के चार सप्ताह के इंटरसिप के दौरान अवलोकन कार्यक्रम की समाप्ति के बाद इन्हें विदाई दिया गया. विद्यालय के शिक्षक सदन […]
समस्तीपुर : शहर के गोल्फ फिल्ड रेवले कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया. इसमें जेपी शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय मथुरापुर के शैक्षणिक सत्र 2015-17 के प्रथम वर्ष की छात्राओं के चार सप्ताह के इंटरसिप के दौरान अवलोकन कार्यक्रम की समाप्ति के बाद इन्हें विदाई दिया गया. विद्यालय के शिक्षक सदन में एचएम शाह जफर इमाम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ.
संचालन वरीय शिक्षक अवर्धन यादव ने किया. कार्यक्रम को जेपीटीटी कालेज के उप प्राचार्य डॉ सौरभ राज, शिक्षिका डा. पूनम कुमारी, रागिनी कुमारी, शिक्षक अरविंद कुमार एवं प्रशिक्षु छात्रा पूजा कुमारी ने संबोधित करते हुए अपने विचार रखे. एचएम श्री इमाम ने प्रशिक्षुओं से अपनी योग्यता और क्षमता की बदौलत शिक्षक का पद सबसे ज्याद सम्मान प्राप्त करता है.
उन्होंने कहा कि यह दुनिया ज्ञान का अथाह सागर है, जिसमें एक व्यक्ति विशेष का ज्ञान एक बूंद के समान है. मौके पर शिक्षक बलवंत प्रसाद, पवन कुमार भगत, दीपक कुमार रजक, सुनील कुमार, यशवंत कुमार, संतोष कुमार चौधरी, नरेश कुमार निराला, सुजीत कुमार, सीता सिन्हा, संतोष कुमार चौधरी, नरेश कुमार, संगीता कुमारी आिद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










