जलवायु परिवर्तन को कम करने में मृदा की भूमिका अहम

Published at :12 May 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन को कम करने में मृदा की भूमिका अहम

पूसा : बोरोलाग इंस्टीच्यूट आफ अन्तर्राष्ट्रीय साउथ एशिया बीसा फार्म में जापान के क्योटो विश्वविद्यालय से आये हुए शोधार्थी अजय कुमार मिश्र ने जलवायु परिवर्तन को कम करने में मृदा की अहम भूमिका बताया है. बीसा फार्म प्रमुख सह वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ राज कुमार जाट के नेतृत्व में मौजूद शोधार्थी ने मृदा के अलावे विभिन्न […]

विज्ञापन

पूसा : बोरोलाग इंस्टीच्यूट आफ अन्तर्राष्ट्रीय साउथ एशिया बीसा फार्म में जापान के क्योटो विश्वविद्यालय से आये हुए शोधार्थी अजय कुमार मिश्र ने जलवायु परिवर्तन को कम करने में मृदा की अहम भूमिका बताया है. बीसा फार्म प्रमुख सह वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ राज कुमार जाट के नेतृत्व में मौजूद शोधार्थी ने मृदा के अलावे विभिन्न फसलो का भी नमूने को एकित्रत कर जापान ले जाने की तैयारी में है. साथ ही

शोधकर्ता मिश्रा ने बताया कि बदलते हुए जलवायु में मृदा में पाए जाने वाले कार्बन का प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है. जलवायु परिवर्तन की लघु व सीमांत किसानो पर कम करने के लिए जापान के क्योटो विश्वविद्यालय के हाई टेक लैब में मूल्यांकन किया जायेगा. इसके उपरान्त किसानो को फसल चक्र संरक्षित खेती एवं फसलों के चयन के बारे में विस्तार से बताया जायेगा. आज जब कार्बनडाईआक्साइड 40 पीपीएम को पार कर चुका है.
इसके अलावे दिनोदिन वर्षा का अनियमति होते जाना अगली हरित क्रान्ति की शुरुआत करने के लिए एक बहुत ही बरे चुनौती के रूप में सामने खड़ा है. इसके फलस्वरूप किसानों को सतत संरक्षित खेती की ओर ही अग्रसर करने की आवश्यकता है. मौके पर शोधार्थी मिश्रा के साथ अनिल, संतोष, वीरेंद्र एवं राकेश मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन