स्कूल पर ग्रामीणों का हंगामा

शवाजीनगर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर बुधबार की सुबह दर्जनों ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. वे शिक्षकों को सही समय पर विद्यालय आने व उच्चाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. इस संबंध मेें ग्रामीण फूलेन्द्र सिंह ,राम कुमार सिंह ,प्रभात सिंह,बरु न सिंह,राम उदगार मंडल,अशोक मंडल,भगवान मंडल,राम बाबू मंडल,राम बलि मंडल,सुभाष […]
शवाजीनगर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर बुधबार की सुबह दर्जनों ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. वे शिक्षकों को सही समय पर विद्यालय आने व उच्चाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. इस संबंध मेें ग्रामीण फूलेन्द्र सिंह ,राम कुमार सिंह ,प्रभात सिंह,बरु न सिंह,राम उदगार मंडल,अशोक मंडल,भगवान मंडल,राम बाबू मंडल,राम बलि मंडल,सुभाष मंडल सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि विद्यालय के एक कमरे में गेहूं के बोरे और दूसरे में साइकिल रखा हुआ है. कभी भी शिक्षक सही समय पर विद्यालय नहीं आते हैं, जिस कारण बच्चे की पढ़ाई कम होती है .
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय के कई कक्षाओं की खिड़कियां व दरबाजे टूटे हुए हैं. इससे कई बार बच्चे चोटिल भी हो गये हैं. इस संबंध में विद्याालय के प्रधानाध्यापक त्रिभुवन यादव ने बताया कि चाहरदीवाारी नहीं होने के कारण बच्चे इधर-उधर भाग जाते हैं. विद्यालय में मध्याह्न भोजन सहित अन्य योजनाओं का लाभ बच्चों को सही समय पर दिया जाता रहा है . इस बीच व्यवस्था में जो भी कमी है,
उसे जल्द सुधार कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का प्रयास करूंगा. इधर, ग्रामीणाें द्वारा बीडीओ को सभी बातों की सूचना दूरभाष पर देने के बाद बीआरसी से बीआरपी विश्वनाथ सिंह विद्यालय पहुंच कर सभी समस्याओं की जांच कर पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










