स्टेशन मास्टर की सभा को रेल मंत्री करेंगे संबोधित

Published at :10 May 2016 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर की सभा को रेल मंत्री करेंगे संबोधित

समस्तीपुर : ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 13 मई को मुंबई के दादर में होगी. इस बैठक में देश के 68 रेल मंडलों के स्टेशन मास्टर भाग लेंगे. 14 मई को आयोजित सभा को रेल मंत्री सुरेश प्रभु संबोधित करेंगे. उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव बीएन चौधरी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 13 मई को मुंबई के दादर में होगी. इस बैठक में देश के 68 रेल मंडलों के स्टेशन मास्टर भाग लेंगे. 14 मई को आयोजित सभा को रेल मंत्री सुरेश प्रभु संबोधित करेंगे. उक्त जानकारी देते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव बीएन चौधरी ने आज यहां बताया कि रेलवे में स्टेशन मास्टरों की भूमिका अहम है.

जीएम, डीआरएम के बाद स्टेशन मास्टर ही स्टेशन का मालिक होता है. यात्रियों की सुविधा के अलावा ट्रेनों का परिचालन इनके जिम्मे होता है. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से रेलमंत्री को स्टेशन मास्टरों की भूमिका की जानकारी देंगे. साथ ही स्टेशन मास्टरों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी, सेवाशर्तों में सुधार, वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने के साथ ही अन्य समस्याओं के बारे में चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि इस बैठक में समस्तीपुर रेल मंडल के अलावा पूर्व मध्य रेलवे से सैकड़ों की संख्या में स्टेशन मास्टर मुंबई जायेंगे.

फरार बंदी धराया
समस्तीपुर : गत वर्ष रेलवे कोर्ट से फरार रामसागर दास को आरपीएफ ने सोमवार को उजियारपुर थाने के नाजिरगंज से गिरफ्तार कर लिया. इसे बाद में रेलवे कोर्ट में पेश किया गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर एन मांझी ने बताया कि रामसागर गत वर्ष कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गया था. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन