दोहरा हत्याकांड में पुिलस ने आरोपितों के घर की कुर्की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2016 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

कुंदन सिंह समेत छह को किया गया था आरोपित बिथान : स्थानीय थाना में दर्ज कांड सं. 14/16 के नामजद अभियुक्त लरझा गांव निवासी बरकु यादव, छेछनी गांव निवासी पप्पु यादव, सुशील यादव एवं मंगल यादव के घर पर कोर्ट के आदेश पर रविवार की दोपहर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. थानाध्यक्ष रणजीत […]
विज्ञापन
कुंदन सिंह समेत छह को किया गया था आरोपित
बिथान : स्थानीय थाना में दर्ज कांड सं. 14/16 के नामजद अभियुक्त लरझा गांव निवासी बरकु यादव, छेछनी गांव निवासी पप्पु यादव, सुशील यादव एवं मंगल यादव के घर पर कोर्ट के आदेश पर रविवार की दोपहर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की. थानाध्यक्ष रणजीत कुमार के नेतृत्व में गयी दर्जनों पुलिस के जवानों ने उक्त आरोपियों के घर का खिड़की,
किवाड. तक खोल ली. बता दें कि व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेन्द्र यादव व बिरजु यादव को 16 फरवरी की सुबह अज्ञात अपराधियों ने थाना क्षेत्र के ही सिरसिया गांव के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में कुंदन सिंह समेत छह को आरोपित किया गया था. घटना के दिन ही पुलिस ने कुंदन सिंह को सहरसा के लगमा गांव के गिरफ्तार कर लिया था. वही बाकी नामजद को पकड़ने में तीन माह बाद भी पुलिस सफल नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










