कैंप लगा कर दें कनेक्शन

Published at :08 May 2016 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
कैंप लगा कर दें कनेक्शन

बिजली विभाग की समीक्षात्मक बैठक में बोले डीएम समस्तीपुर : बिजली विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में शनिवार को हुई. अध्यक्षता डीएम प्रणव कुमार ने की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को गांव-गांव तथा घर-घर में बिजली पहुंचाने तथा राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नये लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध […]

विज्ञापन

बिजली विभाग की समीक्षात्मक बैठक में बोले डीएम

समस्तीपुर : बिजली विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में शनिवार को हुई. अध्यक्षता डीएम प्रणव कुमार ने की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को गांव-गांव तथा घर-घर में बिजली पहुंचाने तथा राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नये लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए गांवों में कैंप लगाये तथा अधिक-से-अधिक लोगों के घरों में बिजली पहुंचाये.
डीएम ने दोषपूर्ण मीटर को बदलने, नये मीटर लगाने, मीटर रीडिंग नियमित करने तथा उपभोक्ताओं को ससमय बिजली बिल उपलब्ध कराने को कहा. सभी कार्यपालक अभियंता को जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने तथा ट्रांसफॉर्मर को नियमित मेंन्टीनेन्स कर प्रतिवेदन करने का निर्देश दिया.
साथ ही ट्रांसफॉर्मर हेल्थ पंजी का संधारण करने एवं कनीय अभियंता के कार्य का सतत् मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. 19 मई को समाहरणालय में प्रोजेक्ट इंजीनियर एवं एजेंसी की एक बैठक बुलाई गयी है जिसमें सभी कार्यपालक अभियंता तथा सभी सहायक अभियंता भाग लेंगे.
विभिन्न विभागों में लंबित बिजली बिल के भुगतान के लिए संबंधित विभागों एवं कार्यालयों में बिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि संबंधित विभाग अपनेझ्रअपने मुख्यालय से आवंटन की मांग की कार्रवाई सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों को चिह्ति कर राशि की वसूली करने अथवा विद्युत विच्छेद की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
ग्रामीण विद्युतीकरण के दौरान अगर किसी स्थान पर विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी को सूचित करे ताकि विधि सम्मत तरीके से विवाद का समाधान कर गांवों के विद्युतीकरण के कार्य को बढाया जा सके. बैठक में सभी कार्य प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन