गैरइरादतन हत्या में आठ वर्ष का कारावास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2016 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

सजायाफ्ता लोगों में पति-पत्नी भी शामिल घटना के बावत वर्ष 14 में दर्ज हुआ था मामला समस्तीपुर : चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश राम प्रकाश ने सत्रवाद संख्या 124/15 की बुधवार को सुनवाई करते हुए तीन लोगों को गैर इरादतन हत्या में दोषी पाते हुए आठ-आठ वर्ष कारावास की सजा सुनायी. इसके साथ ही सभी सजायाफ्ता […]
विज्ञापन
सजायाफ्ता लोगों में पति-पत्नी भी शामिल
घटना के बावत वर्ष 14 में दर्ज हुआ था मामला
समस्तीपुर : चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश राम प्रकाश ने सत्रवाद संख्या 124/15 की बुधवार को सुनवाई करते हुए तीन लोगों को गैर इरादतन हत्या में दोषी पाते हुए आठ-आठ वर्ष कारावास की सजा सुनायी. इसके साथ ही सभी सजायाफ्ता को पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा भी सुनायी है.
राशि नहीं जमा करने पर दो-दो माह अतिरिक्त कारावास भुगतनी होगी. सजायाफ्ता लोगों में वारिसनगर के मथुरापुर ओपी के मथुरापुर गांव निवासी अवधेश महतो, राम प्रवेश महतो व उषा देवी शामिल हैं. न्यायालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूचक जितेंद्र कुमार महतो ने गत तीन नवंबर 2014 को वारिसनगर थाना कांड संख्या 261/14 दर्ज कराया था. इसमें सूचक ने अपने पिता राजेश्वर महतो की हत्या का आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










