तीन घंटे तक ठप रही बीएसएनएल सेवा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर व दरभंगा के बीच ओएफसी कटा परेशान रहे उपभोक्ता समस्तीपुर : बीएसएनएल की दूरभाष सेवा मंगलवार को एक बार फिर ठप हो गयी. दोपहर एक बजे से शुरू हुई समस्या दिन के चार बजे तक चलती रही. आखिरकार तीन घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद सेवा बहाल हो सकी. इस बाबत विभाग का कहना […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर व दरभंगा के बीच ओएफसी कटा
परेशान रहे उपभोक्ता
समस्तीपुर : बीएसएनएल की दूरभाष सेवा मंगलवार को एक बार फिर ठप हो गयी. दोपहर एक बजे से शुरू हुई समस्या दिन के चार बजे तक चलती रही. आखिरकार तीन घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद सेवा बहाल हो सकी. इस बाबत विभाग का कहना था कि मुजफ्फरपुर व दरभंगा के बीच ओएफसी कट जाने के कारण सेवा प्रभावित हो गयी.
समस्तीपुर दूरभाष केंद्र दरभंगा स्थित सर्वर से जुड़ा है. जिसके कारण सेवा प्रभावित रही. इस बीच उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की सेवा के लिये बड़ी जद्दोजहद उठानी पड़ी. लैंडलाइन के साथ ही इंटरनेट सेवा के कारण लगभग सभी विभागों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. इस बीच इंटरनेट कैफे से लेकर कई बैंकों के एटीएम तक प्रभावित दिखे. बार बार कॉल लगाने के बाद भी लोगों की बातचीत उनके परिजनों से नहीं हो पा रही थी.
बताते चलें कि विगत एक सप्ताह में यह दूसरी बार बीएसएनएल की सेवा ठप हो गयी थी. इससे पहले पटना व मुजफ्फरपुर के बीच लिंक की खराबी के कारण दो दिनों तक सेवा पूरी तरह ठप रही थी. जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था. बाद में सेवा बहाल हो सकी थी. बार बार सेवा में खराबी के कारण बीएसएनएल से उपभोक्ताओं का विश्वास डगमगा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










