लाइसेंस बहाल होने से कातिबों के बीच हर्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : निबंधन विभाग ने जिला के सभी कातिबों का लाइसेंस एक बार फिर से बहाल कर दिया है. लाइसेंस बहाल होने से कातिबों में खुशी की लहर दौड़ उठी है. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला मंत्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय में राकेश कुमार बनाम राज्य सरकार के मामले की […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : निबंधन विभाग ने जिला के सभी कातिबों का लाइसेंस एक बार फिर से बहाल कर दिया है.
लाइसेंस बहाल होने से कातिबों में खुशी की लहर दौड़ उठी है. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला मंत्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय में राकेश कुमार बनाम राज्य सरकार के मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने सरकार के एक अप्रैल के आदेश को प्रभावहीन करार दिया है.
वहीं अगले आदेश तक ऑन लाइन निबंधन प्रक्रिया पर रोक लगा दी गयी है. वहीं जिला निबंधक ने भी पत्रांक 1149/2/5 के हवाले से कातिबों की लाइसेंस को बहाल कर दिया है. बताते चलें कि एक अप्रैल से निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गयी थी. इसके विरोध में सभी कातिब हड़ताल पर चले गये थे. जिसके बाद सरकार ने सभी कातिबों का लाइसेंस रद्द कर दिया था. जिसके विरोध में कातिबों ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. वहीं उच्च न्यायालय ने इस बाबत दिशा निदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










