पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में 62 फीसदी मतदान

समस्तीपुर : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में हसनपुर व बिथान में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. औसत 62 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. वहीं उपद्रव फैलाने को लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें बिथान से तीन व हसनपुर से एक लोगों की गिरफ्तारी की गयी. दूसरे चरण […]
समस्तीपुर : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में हसनपुर व बिथान में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. औसत 62 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया.
वहीं उपद्रव फैलाने को लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें बिथान से तीन व हसनपुर से एक लोगों की गिरफ्तारी की गयी. दूसरे चरण में 228275 मतदाताओं में से 144530 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. 455 सीटों के लिये मतदान हुआ था. मतदान के बाद सभी मतपेटियों को सीलबंद कर वज्रगृह में रखने का कार्य किया जा रहा है. वहीं बिथान प्रखंड के नकुनी पंचायत के भगुल प्राथमिक विद्यालय के 126 बूथ पर दो पुलिसकर्मियों के बूथ के अंदर बोगस वोटिंग कराने को लेक र लोग आक्रोशित हो उठे.
मौके पर पुलिस पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद उक्त पुलिसकर्मियोें पर कार्रवाई का अाश्वासन देने के बाद मतदान शुरू हो सका. वहीं बेसंडी गांव में इस दौरान दो गुटों के बीच मारपीट की घटना भी घटी. हालांकि लोगों को समझा बुझाकर शांत कर लिया गया.
चुनाव की खबर पेज पांच व छह पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










