बीएसएनएल में बजा चुनाव का बिगुल

Published at :28 Apr 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल में बजा चुनाव का बिगुल

समस्तीपुर : बीएसएनएल में संगाठिनक चुनाव का बिगुल बज उठा है. अगामी दस मई को संगठन की मान्यता के लिये चुनाव संपन्न कराये जायेंगे. जिसमें 150 से अधिक मतदाता भाग लेंगे. इस चुनाव में बीएसएनएल के बीएसएनएलइयू,एनयूबीएसएनएल, एनएफटी इ व भारतीय मजदूर संघ भाग लेंगे. मतदान के दिन ही चुनाव की मतगणना हो जायेगी. इसके […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बीएसएनएल में संगाठिनक चुनाव का बिगुल बज उठा है. अगामी दस मई को संगठन की मान्यता के लिये चुनाव संपन्न कराये जायेंगे. जिसमें 150 से अधिक मतदाता भाग लेंगे. इस चुनाव में बीएसएनएल के बीएसएनएलइयू,एनयूबीएसएनएल, एनएफटी इ व भारतीय मजदूर संघ भाग लेंगे. मतदान के दिन ही चुनाव की मतगणना हो जायेगी. इसके बाद सभी संगठनों को मिलन वाले मत की जानकारी मुख्यालय को भेजी जायेगी.

जहां से सभी जिलों में मिले मतों के आधार पर विजेता संगठन की घोषणा की जायेगी. बताते चलें कि बीएसएनएल में संबद्धता के लिये हरेक दो वर्ष पर चुनाव कराया जाता है. इसमें सभी कर्मचारी सीधे तौर पर अपने मतदान करते है. इस निर्णय के आधार पर ही कर्मचारियों के हितों के लिये उस संगठन से आगे बातचीत की जाती है. वहीं चुनाव को लेकर कर्मचारी संघ अब उनके हितों के लिये एक से एक दावे कर रहे हंै.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन