लॉक तोड़कर उचक् कों ने उड़ाये एक लाख

उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगार चौक पर एक बाइक की डिग्गी से उच्चकाें ने एक लाख रुपये निकाल गायब करने का मामला प्रकाश मेें आया है. यह घटना मंगलवार की शाम की बतायी जाती है. इस संबंध में पीड़ित ने बुधवार को घटना की सूचना पुलिस को दी है. खानपुर थाना क्षेत्र के […]
उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगार चौक पर एक बाइक की डिग्गी से उच्चकाें ने एक लाख रुपये निकाल गायब करने का मामला प्रकाश मेें आया है. यह घटना मंगलवार की शाम की बतायी जाती है. इस संबंध में पीड़ित ने बुधवार को घटना की सूचना पुलिस को दी है.
खानपुर थाना क्षेत्र के नथ्थुद्वार निवासी व दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के सचिव राम चरण महतो ने पुलिस को दिये आवेदन मे कहा है कि मंगलवार को स्थानीय बिहार ग्रामीण बैक से डेढ लाख रुपये की निकासी कर पच्चास हजार रुपये जेब में रखा व एक लाख रु पये बाइक की डिग्गी में रखकर पान खाने गया. इसी बीच किसी ने एक लाख रुपये गायब कर दिया. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन करने मे जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










