पेयलल के लिए भटक रहे करियन गांव के लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Apr 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

शिवाजीनगर : प्रखंड के करियन गांव में पीने का पानी को ले लोग दर दर भटकने को मजबूर हो गये हैं. महादलित टोले मे कई चापाकल से पानी देना बंद हो गया है. इधर टोले के समीप कुआं के गंदे पानी से लोग किसी तरह स्नान कर गर्मी से निजात पाते हैं. वहीं पशुपालकों को […]
विज्ञापन
शिवाजीनगर : प्रखंड के करियन गांव में पीने का पानी को ले लोग दर दर भटकने को मजबूर हो गये हैं. महादलित टोले मे कई चापाकल से पानी देना बंद हो गया है. इधर टोले के समीप कुआं के गंदे पानी से लोग किसी तरह स्नान कर गर्मी से निजात पाते हैं. वहीं पशुपालकों को मवेशी को नहाने धोने में काफी परेशानी आ रही है.
ग्रामीण कौशल्या देवी, कलिया देवी, विमली देवी, लुखिया देवी, राम जतन राम, श्याम लाल राम, रणवीर राम, मीना देवी, नरेश राम, राम बालक राम, सोनदाय देवी, पवन राम सहित दर्जनों लोगों ने बतलाया कि पानी की समस्या को ले कभी कभी हम लोग घरों मे रखे बासी पानी पीने को मजबूर हो जाते हैं. आसपास कहीं भी सरकारी चापाकल नहीं होने से दूसरे के अंगना में पानी के लिये जाना पड़ता है.
पानी की समस्या होने से हम लोगांे के रोजमर्रा की जिंदगी जीने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है. पूर्व के गर्मी महीने में वे लोग कई बार पानी की समस्या को ले विभागीय पदाधिकारी से शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. जबकि विधानसभा चुनाव में कई राजनेताआें ने जीत के बाद टोले में स्वच्छ पानी मुहैया कराने का भरोसा दिलाया था. जीत के बाद अब दर्द को कोई सुनने नहीं आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










