हादसे के बाद जगा प्रशासन खाली कराया अितक्रमण

Published at :27 Apr 2016 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे के बाद जगा प्रशासन खाली कराया अितक्रमण

कार्रवाई. शहर के मोहनपुर रोड में चलाया गया अभियान समस्तीपुर : महज 48 घंटे पूर्व शहर के मोहनपुर में हुई सड़क दुर्घटना के बाद प्रशासन महकमा फिर से जाग गया है. लोगों के भारी आक्रोश को झेलने के बाद अगली सुबह मंगलवार को प्रशासन पूरे लाव-लश्कर के साथ मोहनपुर रोड को खाली कराने निकली. अभियान […]

विज्ञापन

कार्रवाई. शहर के मोहनपुर रोड में चलाया गया अभियान

समस्तीपुर : महज 48 घंटे पूर्व शहर के मोहनपुर में हुई सड़क दुर्घटना के बाद प्रशासन महकमा फिर से जाग गया है. लोगों के भारी आक्रोश को झेलने के बाद अगली सुबह मंगलवार को प्रशासन पूरे लाव-लश्कर के साथ मोहनपुर रोड को खाली कराने निकली. अभियान की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी कुमार देवेंद्र प्रौज्जवल ने अपने ही कार्यालय के सामने से शुरू किया. सूबे की राजधानी और जिले को उत्तर बिहार को जोड़ने वाले इस प्रमुख पथ के दोनों ओर फुटपाथ पर दुकानें सजा कर अपना व्यवसाय करने वालों की दुकानों को हटाया गया. इसके साथ विरोध करने वाले दुकानदारों को प्रशासन ने कड़ी चेतावनी देते हुए मुख्य सड़क के दोनों ओर फुटपाथ को क्लीन रहने देने का निर्देश दिया.
एसडीओ ने साफ कहा कि सड़क पर दोबारा दुकान सजी दिखी तो सीधे सीधे दुकानदार पर कार्रवाई होगी. इसके साथ ही उन व्यवसायियों को भी कड़ी नसीहत दी है जिनकी दुकानें तो हद में सजी हैं लेकिन उनका बैंच और बोर्ड बाहर फुटपाथ या फिर सड़क पर लगा होता है. अभियान में जितवारपुर प्रखंड के बीडीओ डा. ब्रजेश कुमार मिश्र, सीओ समीर कुमार शरण के साथ नगर व मुफस्सिल थाने के भारी संख्या में पुलिस बल साथ साथ चल रहे थे.
अस्पताल चौक से आगे बढने के बाद प्रशासन को अतिक्रमणकारियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा. बीआरबी कालेज के निकट तो सड़क पर रखी गिट्टी, ईंट, बालू समेत अन्य सामानों को हटाते वक्त लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी जतायी. बावजूद प्रशासन अपने अभियान में जुटी रही. देर दोपहर नक्कू स्थान तक पहंुचने के बाद प्रशासन ने अभियान को बंद कर दिया.
इधर, प्रशासन के कड़े रुख को भांप कर अतिक्रमणकारियों ने फिर से अपनी दुकानें तो हटा ली है. लेकिन बीते अभियान बताते हैं कि प्रशासन का रुख नरम पड़ते ही सड़क पर वापस इनका कब्जा हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन