शराब के साथ दो गिरफ्तार

Published at :27 Apr 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के साथ दो गिरफ्तार

306 बोतल शराब व 53 हजार नकद बरामद समस्तीपुर : पुलिस महकमा के डीआइयू टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मंगलवार को सबइंस्पेक्टर शैलेश झा के नेतृत्व में टीम ने दो जगहों पर छापेमारी कर भाड़ी मात्रा में शराब बरामद की है. इस दौरान नगर थाने के सामने बस स्टैंड स्थित एक दुकान से […]

विज्ञापन

306 बोतल शराब व 53 हजार नकद बरामद

समस्तीपुर : पुलिस महकमा के डीआइयू टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मंगलवार को सबइंस्पेक्टर शैलेश झा के नेतृत्व में टीम ने दो जगहों पर छापेमारी कर भाड़ी मात्रा में शराब बरामद की है. इस दौरान नगर थाने के सामने बस स्टैंड स्थित एक दुकान से 66 बोतल शराब व 53 हजार रुपये के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये युवकों की पहचान घोषलेन निवासी मिथिलेश कुमार गुप्ता एवं जितवारपुर चौथ निवासी दिलीप कुमार के रूप में की गयी है.
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उक्त जानकारी देते हुए एसपी नवल किशोर सिंह ने बताया कि डीआइयू की टीम को जिले में शराब पर पूर्ण पाबंदी लगाने के लिए टास्क दिया गया था. टीम ने इसे चुनौती पूर्वक लेकर बड़ी सफलता पायी है. एसपी के अनुसार बस स्टैंड के जिस दुकान में छापेमारी की गयी है वह जितवारपुर के शराब व्यवसायी विमल राय का बताया गया है. इसके बाद डीआईयू की टीम ने मुफस्सिल थाने के जितवारपुर स्थित उक्त व्यवसायी के घर पर भी छापेमारी की गयी जहां से 240 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही व्यवसायी फरार हो गया. विमल राय को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. एसपी ने बताया कि शराब बेचने के आरोप में पकड़े गये युवकों के दोष सिद्ध होने पर दस वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है.
डीआइयू टीम को मिलेगा पुरस्कार
एसपी ने जिले के डीआइयू टीम के उत्साह वर्द्धन के लिए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है. इस टीम में शामिल डीआइयू प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक हरिनारायण सिंह, सब इंस्पेक्टर शैलेश झा, सबइंस्पेक्टर ओमप्रकाश, सिपाही कृष्ण कुमार, नगर थाने के एएसआई मिसीर आलम एवं मुफस्सिल थाना के एएसआई उमेश प्रसाद समेत टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को नकद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन