समस्तीपुर में छह सौ घर खाक, दो बच्चों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में सोमवार को हुई अगलगी की घटनाओं में छह सौ घर जल कर खाक हो गये. इस दौरान दो बच्चों की झुलस कर मौत हो गयी. आधा दर्जन पशु भी मर गये. स्थानीय लोगों ने अग्निशमन दस्ते की मदद से आग पर काबू पाया. घटनाओं में करोड़ों की संपत्ति के नुकसान का […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले में सोमवार को हुई अगलगी की घटनाओं में छह सौ घर जल कर खाक हो गये. इस दौरान दो बच्चों की झुलस कर मौत हो गयी. आधा दर्जन पशु भी मर गये. स्थानीय लोगों ने अग्निशमन दस्ते की मदद से आग पर काबू पाया. घटनाओं में करोड़ों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच कर
समस्तीपुर में छह
पीड़ितों की मदद में जुटे हैं. मेडिकल टीम कैंप कर रही है. मृतकों में उजियारपुर के पतैली के वार्ड एक व आठ स्थित चिरंजीव टोल निवासी मुकेश पासवान के दो पुत्र शामिल हैं. बताया जाता है कि चूल्हे से निकली चिनगारी से शुरू हुई आग ने गांव के ढाई सौ घरों को आगोश में ले लिया. उजियारपुर व दलसिंहसराय से पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. इधर, रोसड़ा के भरवाड़ी पुर्वारी टोल में 20 घर जल गये. मोहनपुर के डुमरी में ढाई सौ आशियाने खाक हुए. सरायरंजन के लगमा में कई एकड़ फसल जल गयी. सिंघिया के माहे गांव में पांच घर जल गये. मोरवा के लरुआ में सात और मोहनपुर के मटिऔर में एक सौ घर जल कर खाक हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










