दिनकर की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन का आयोजन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

रश्मिरथि के प्रथम सर्ग का हुआ नाट्य मंचन कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुती से लोगों का मन मोहा बीहट : राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति सिमरिया के बैनर तले रविवार की शाम को रामधारी सिंह दिनकर की 42वीं पुण्यतिथि आवास पर मनायी गयी. अध्यक्षता दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह ने की. उक्त मौके पर कवि […]
विज्ञापन
रश्मिरथि के प्रथम सर्ग का हुआ नाट्य मंचन
कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुती से लोगों का मन मोहा
बीहट : राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति सिमरिया के बैनर तले रविवार की शाम को रामधारी सिंह दिनकर की 42वीं पुण्यतिथि आवास पर मनायी गयी. अध्यक्षता दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह ने की. उक्त मौके पर कवि सम्मेलन आयोजित की गयी. इस दौरान जनकवि दीनानाथ सुमित्र, लब्ध प्रतिष्ठित कवि रामेश्वर प्रशांत, अवधेश रंजन, विनीताभ, रामा मौसम, रूपम झा, केदारनाथ भास्कर, बबलू दिव्यांशू, श्यामनंदन निशाकर, एस मनोज, आकांक्षा अंकु, युवा कवि पंकज कुमार, सोनम कुमारी, वरिष्ठ कवयित्री मुकुल लाल, संजीव फिरोज आदि ने अपनी कविताओं के माध्यम से उपस्थित लोगों को दिनकर जी के साहित्य की प्रासंगिकता के बारे में बताया. संचालन प्रवीण प्रियदर्शी ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन सचिव मुचकुंद कुमार ने की.
इसके पूर्व राधे कुमार के निर्देशन में रश्मिरथि के प्रथम सर्ग का नाट्य मंचन हुआ. उक्त नाटक की प्रस्तुति में कलाकार की मुख्य भूमिका में सोनी कुमारी, अनुराग कुमार, अंकित एवं सुधाकर ने शानदार अभिनय से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. मौके पर पैक्स अध्यक्ष शत्रुध्न राय, दिनकर पुस्तकालय अध्यक्ष विश्वंभर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार सिंह, लक्ष्मण देव कुमार, एनइसी ट्रस्ट सचिव विपिन कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, कृष्णनंदन पिंकू आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










