पुल का होगा चौड़ीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Apr 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

पहल . शहर के अटेरन चौक से दूर होगी जाम की समस्या डीआरएम ने किया स्थल निरीक्षण नाला के पास से हटेगा अवैध कब्जा समस्तीपुर : शहर के अटेरन चौक के पास घंटों जाम में फंसे रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे गुमटी के पास नाले पर बने पुल का चौड़ीकरण होगा […]
विज्ञापन
पहल . शहर के अटेरन चौक से दूर होगी जाम की समस्या
डीआरएम ने किया स्थल निरीक्षण
नाला के पास से हटेगा अवैध कब्जा
समस्तीपुर : शहर के अटेरन चौक के पास घंटों जाम में फंसे रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे गुमटी के पास नाले पर बने पुल का चौड़ीकरण होगा वहीं सिगनल का स्थान भी बदलेगा. इसके लिए रेलवे प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है.
गुरुवार सुबह डीआरएम सुधांशु शर्मा ने स्थल निरीक्षण कर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
जानकारी अनुसार गुमटी के पास से रेलवे का बड़ा नाला गुजरता है. नाले पर वर्षो पूर्व छोटा पुल बनाया गया था.
पुल का रास्ता छोटा होने के कारण अक्सर लोग जाम में फंस जाते हैं. खास कर सुबह स्कूल जाने वक्त बच्चों को काफी परेशानी होती है.ऊपर से रेलवे की जमीन पर अवैध दुकान लोगों की समस्या को और बढ़ा देता है. डीआरएम श्री शर्मा ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए नाले पर बने पुल के चौड़ीकरण का फैसला लिया गया है. इससे जाम की समस्या दूर होगी. सुबह निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल निर्माण में जुटे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. साथ ही पुल निर्माण में बाधा बने अवैध दुकानदारों को भी तत्काल रेलवे की जमीन खाली करने का निर्देश दिया. इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.
सिगनल का स्थान भी बदलेगा
गुमटी बंद रहने से जाम में फंसने वालों की समस्याओं दूर करने के लिए रेलवे प्रशासन ने आउटर सिगनल का स्थान बदलने का फैसला लिया है. रेलवे ने मौजूदा सिगनल की जगह उजियारपुर एन्ड पर गुमटी से पूर्व सिंगनल का निर्माण भी करा रखा है हालांकि सिगनल ने काम करना शुरू नहीं किया है. रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि सिगनल के शुरू होने से गुमटी पर लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा. अभी आउटर सिगनल स्टेशन की ओर गुमटी के बाद है. जिससे अक्सर गुमटी पर ट्रेन आ कर रूक जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










