ट्रक से कुचल कर महिला की मौत, पांच घायल

Published at :22 Apr 2016 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक से कुचल कर महिला की मौत, पांच घायल

सिंघियाघाट के पंचवटी व मानाराय टोल के पास हुई घटना ग्रामीणों ने पुलिस जीप से उतार कर ट्रक चालक को बनाया बंधक विभूतिपुर : थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गये. घटना पंचवटी चौक व मानाराय टोल के पास घटी. जानकारी अनुसार […]

विज्ञापन

सिंघियाघाट के पंचवटी व मानाराय टोल के पास हुई घटना

ग्रामीणों ने पुलिस जीप से उतार कर ट्रक चालक को बनाया बंधक
विभूतिपुर : थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गये. घटना पंचवटी चौक व मानाराय टोल के पास घटी. जानकारी अनुसार मानारायटोल के पास ऑटो के पलट जाने से उसपर सवार पांच यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया है.
जिसमें से बनहैती निवासी 20 वर्षीय रौशन कुमार को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल भेजा गया है. सुरौली निवासी शैल देवी,आशा देवी व पटपारा निवासी रामकुमार महतो का इलाज पीएचसी में चल रहा है. ऑटो सिंघियाघाट से जा रही थी.
उधर, पंचवटी चौक के समीप सड़क निर्माण के लिए सामान ले जा रहे ट्रक ने एक महिला को कुचल डाला जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
महिला टेम्पू से उतर कर सड़क पार कर रही थी कि ट्रक ने चपेट में ले लिया. घटना की सूचना पर बीडीओ देवेन्द्र कुमार व थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे. लाश को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया. इस बीच जब वह ट्रक चालक को ले गिरफ्तार कर ले जाने लगे तो स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस जीप से उतार कर एक कमरे में बंद कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन