कार्रवाई. पुलिस को मिली सफलता, हथियार के साथ चार लुटेरे गिरफ्तार

Published at :20 Apr 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
कार्रवाई. पुलिस को मिली सफलता, हथियार के साथ चार लुटेरे गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद एसडीओ वर्मा से लूटी गयी स्का ॅर्पियो बरामद चालक को भी पुलिस ने कराया मुक्त, 22 हजार नकद भी बरामद पटना से समस्तीपुर लौट रहे थे पीएचइडी विभाग के एसडीओ सरायरंजन के भागवतपुर चौक के पास सोमवार रात अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम विद्यापतिनगर रेलवे गुमटी के पास अपराधियों से […]

विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद एसडीओ वर्मा से लूटी गयी स्का ॅर्पियो बरामद

चालक को भी पुलिस ने कराया मुक्त, 22 हजार नकद भी बरामद
पटना से समस्तीपुर लौट रहे थे पीएचइडी विभाग के एसडीओ
सरायरंजन के भागवतपुर चौक के पास सोमवार रात अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम
विद्यापतिनगर रेलवे गुमटी के पास अपराधियों से हुई पुलिस की मुठभेड़
एसडीओ लूटकांड में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को धर दबोचा. सभी अपराधियों में एक भोपाल से बीसीए कर रहा है जबकि दूसरा बीटेक कर रहा है.
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सरायरंजन थाने के भागवतपुर चौक के पास सोमवार रात पटना से समस्तीपुर लौट रहे पीएचइडी विभाग के एसडीओ नोवेल वर्मा की स्काॅर्पियों अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट ली.
इस दौरान अपराधियों ने उनके पास से 22 हजार रुपये नकद भी छीन लिया व स्काॅर्पियो के चालक विजय कुमार सिन्हा का अपहरण कर लिया. हालांकि घटना के कुछ घंटे बाद ही जिले के विद्यापतिनगर रेलवे गुमटी के पास पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों को घेर लिया. इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी भी हुई.
बाद में पुलिस ने मौके से हथियार के साथ चार अपराधियों को दबोच लिया व स्काॅर्पियो के साथ चालक को मुक्त करा लिया. अपराधियों के पास से दो देसी पिस्तौल, तीन गोली, लूट में प्रयुक्त एक अॉल्टो कार, लूट की राशि बरामद की गयी. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान उत्तम कुमार उर्फ राजवीर (हाजीपुर पोखरा), तरुण कुमार उर्फ शिवेन्द्र मोहन (सुखी, कटेसर, पातेपुर), शत्रुधन ठाकुर (कटरा, वैशाली) व रविन्द्र गुप्ता (गुदरी बाजार, वैशाली) के रूप में की गयी है.
संवाददाता सम्मेलन में एसपी नवल किशोर सिंह ने बताया कि रात घटना की सूचना मिलते ही तुरंत विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें दलसिंहसराय के थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सरायरंजन थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा, उजियारपुर थानाध्यक्ष मधुरेन्द्र किशोर,मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राजा, विद्यापतिनगर के थानाध्यक्ष इकबाल अहमद को शामिल कर छापेमारी का निर्देश दिया गया.
एसपी ने कहा कि पुलिस ने अपराधियों के भागने की दिशा में पीछा किया तो विद्यापतिनगर रेलवे गुमटी के पास पुलिस टीम की भिड़ंत अपराधियों से हो गयी. पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी . पुलिस ने भी जवाब में 10 चक्र गोली चलायी. उसके बाद अपराधियों को दबोच लिया गया. एसपी ने कहा कि अपराधी अॉल्टो कार से एसडीओ के वाहन का जंदाहा से पीछा कर रहे थे.
बीसीए व बीटेक में पढ़ता है गिरफ्तार लुटेरा: पीएचडी विभाग के एसडीओ से नकद व स्काॅर्पियो लूट कर भाग रहे अपराधियों में से गिरफ्तार उत्तम कुमार उर्फ राजवीर,भोपाल से बीसीए कर रहा है जबकि तरुण कुमार बीटेक कर रहा है. दोनों अच्छे घर से संबंध रखते हैं.
स्काॅर्पियो में जीपीआरएस से पुलिस को मिली कामयाबी: वाहन में जीपीआरएस की सुविधा रहने के कारण वाहन के लोकेशन जानने में पुलिस को सहायता मिली. अपराधी वाहन जिस-जिस रास्ते ले जा रहे थे पुलिस को तुरंत रास्ते की जानकारी मिल रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन