हाई वोल्टेज तार की चपेट में आये मजदूर की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव में बदले जा रहे 11 हजार वोल्ट के तार को लेकर कार्य कर रहे अंगार के एक मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है . घटना की […]
विज्ञापन
उजियारपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव में बदले जा रहे 11 हजार वोल्ट के तार को लेकर कार्य कर रहे अंगार के एक मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है .
घटना की पुष्टि करते हुए मुखिया कमल कांत राय ने बताया कि अंगार निवासी दयाली राय के पुत्र संदीप कुमार राय मंगलवार को पोल पर चढकर बिजली का तार बदल रहा था. इसी बीच अचानक पोल से नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मुखिया श्री राय व सरपंच राम कुमार ने प्रशासन व बिजली कंपनी से मृतक के आश्रित को दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है.
दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के बसढ़िया गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गये़ इन्हें इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया़
इनमें दंपत्ति युगल प्रभु सिंह व उनकी पत्नी पूनम देवी, रामशंकर सिंह व पुनम देवी शामिल बताये जाते हैं. वहीं अलग घटना में खैरबन के माला देवी समेत सड़क हादसे में बाइक की चपेट में आने से जख्मी मोख्तियारपुरसलखन्नी की शिवांगी कुमारी व स्पर्शाघात की शिकार रामपुर जलालपुर की सीमा देवी की चिकित्सा भी अनुमंडल अस्पताल में चल रही है़ पुलिस मामलों की छानबीन में जुटी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










