झपटमार गिरोह ने 62 हजार उड़ाया

Published at :19 Apr 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
झपटमार गिरोह ने 62 हजार उड़ाया

मेहसी : थाना क्षेत्र के मंजन छपरा गांव स्थित डाक बंगला चौक से झपटमार गिरोह ने एक व्यक्ति का 62 हजार रूपया लूट लिया. घटना सोमवार की संध्या पांच बजे की है. लूट के शिकार व्यक्ति शिवशंकर शर्मा मुजफ्फरपुर जिला के बरूराज थाना स्थित महमदा मिश्र टोला निवासी है. मिली जानकारी के अनुसार श्री शर्मा […]

विज्ञापन

मेहसी : थाना क्षेत्र के मंजन छपरा गांव स्थित डाक बंगला चौक से झपटमार गिरोह ने एक व्यक्ति का 62 हजार रूपया लूट लिया. घटना सोमवार की संध्या पांच बजे की है. लूट के शिकार व्यक्ति शिवशंकर शर्मा मुजफ्फरपुर जिला के बरूराज थाना स्थित महमदा मिश्र टोला निवासी है. मिली जानकारी के अनुसार श्री शर्मा एसबीआइ मेहसी से 62 हजार रुपये निकाल टेंपो से अपने घर जा रहे थे

कि चौक के निकट बाइक पर सवार दो अपराधियों ने बैग को छिनकर मोतिपुर की ओर भाग निकले. बैग में रुपये के अलावे दो एटीएम कार्ड भी था. बताया कि अपराधी एसबीआइ मेहसी से 15 हजार रुपये हमसे पूर्व निकाला है. वह चेकनुमा सर्ट पहना हुआ था, जिसे मैं देख कर पहचान सकता हूं. घटना की पुष्टि करते हुए सअनि बीएन राम ने बताया कि अपराधी को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन