फूलों की होली के साथ वार्षिकोत्सव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : फूलों की होली व भंडारे के साथ सोमवार को चैत वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया. आयोजन के दौरान भंडारे में शामिल होकर लोगों ने इसे वृहद रुप देते हुए श्रीश्याम प्रभु खाटू के प्रति अपनी आस्था को जताया. बीच बीच में जारी भजन कीर्तन का भी भक्तों ने जमकर आनंद उठाया. मेरी नाव की […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : फूलों की होली व भंडारे के साथ सोमवार को चैत वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया. आयोजन के दौरान भंडारे में शामिल होकर लोगों ने इसे वृहद रुप देते हुए श्रीश्याम प्रभु खाटू के प्रति अपनी आस्था को जताया. बीच बीच में जारी भजन कीर्तन का भी भक्तों ने जमकर आनंद उठाया.
मेरी नाव की पतवार तूं ही मेरे परिवार तेरे सहारे चलता है… समेत अन्य पंक्यिों पर श्रोता बार बार झूम उठे. आयोजन की सफलता में सुनील अग्रवाल, विजय पंसारी, अरविंद संथालिया, अमित पंसारी, महेंद्र केडिया, जय प्रकाश, मनोज काबरा, पंकज सिंघी, निर्मल केडिया, विनोद अग्रवाल, श्याम सर्राफ, भोला अग्रवाल समेत कई अन्य सक्रिय रूप से जुटे थे. बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष शहर के खाटू श्याम मंदिर में चैत वार्षिकोत्सव का आयोजन होता है. इसका भक्तों को बेसब्री से इंतजार होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










