डीएम ने जिला निबंधन कार्यालय के अभिलेखों को खंगाला

Published at :17 Apr 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने जिला निबंधन कार्यालय के अभिलेखों को खंगाला

करीब दो घंटे तक किया अभिलेखों का अवलोकन समस्तीपुर : जिला निबंधन कार्यालय में कर्मियों की अलग अलग उपस्थिति पंजी देखकर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने गहरी नाराजगी जाहिर की़ वहीं उन्होंने एक ही उपस्थिति पंजी में रोजाना हाजिरी बनाने का आदेश दिया़ जिला निबंधन कार्यालय का उन्होंने शनिवार को निरीक्षण किया़ सबसे पहले उन्होंने अभिलेखागार […]

विज्ञापन

करीब दो घंटे तक किया अभिलेखों का अवलोकन

समस्तीपुर : जिला निबंधन कार्यालय में कर्मियों की अलग अलग उपस्थिति पंजी देखकर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने गहरी नाराजगी जाहिर की़ वहीं उन्होंने एक ही उपस्थिति पंजी में रोजाना हाजिरी बनाने का आदेश दिया़ जिला निबंधन कार्यालय का उन्होंने शनिवार को निरीक्षण किया़ सबसे पहले उन्होंने अभिलेखागार की जांच की़
अंदर जाकर उन्होंने पंजियों के संधारण व्यवस्था व उनके सुरक्षा के इंतजाम को देखा़ उन्होंने कहा कि अभिलेखागार को बेहतर स्थिति में रखे़ इसके बाद रोक पंजी, निर्गत पंजी, आगत पंजी, डिलेवरी पंजी के संधारण की जांच की़ साथ ही सलाह दी की इसकी रोजाना जांच करें. कर्त्तव्य तालिका का मिलान करें.
वहीं ऑनलाइन निबंधन व्यवस्था में लोगों को जागरुकता कम होने के कारण इसकी समुचित जानकारी देने को कहा़ इसके लिये व्यापक प्रचार प्रसार करने का आदेश दिया़ राजस्व की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वित्तीय वर्ष15 व 16 में लक्ष्य के मुकाबले 79 फीसदी राजस्व की प्राप्ति हुई है़
वहीं जिला निबंधन कार्यालय में 59 करोड़ के मुकाबले 45 करोड़ की राशि प्राप्त हुई. जिसमें तेजी लाने का आदेश दिया गया़ इस दौरान जिला निबंधक कामेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि डीएम के समक्ष कर्मियों की कमी की समस्या भी उठायी गयी़ जिस पर जिलाधिकारी ने उचित पहल करने को कहा़ इस अवसर पर जिला निबंधक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे़ जिला निबंधन कार्यालय में आवेदन पत्र की कमी को देख एक युवक आक्रोशित हो उठा़ हो हल्ला करने लगा़ जिसे जिलाधिकारी ने बुलाकर उसकी समस्याओं को सुना़ शीघ्र आवेदन पत्र मुहैया कराने का आदेश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन