एसी कोच से महिला का पर्स उड़ाया

Published at :14 Apr 2016 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
एसी कोच से महिला का पर्स उड़ाया

10 हजार नकद समेत कई मोबाइल फोन उड़ाया समस्तीपुर : जयपुर-कमख्या एक्सप्रेस ट्रेन में चोरों ने एक महिला यात्री की पर्स चोरी कर ली. पर्स में 10 हजार रुपये के अलावा तीन मोबाइल फोन, आधार कार्ड आदि था. घटना की प्राथमिकी गोरखपुर के चौरी चौड़ा निवासी निलेश कुमार ने स्थानीय जीआरपी थाने में दर्ज करायी […]

विज्ञापन

10 हजार नकद समेत कई मोबाइल फोन उड़ाया

समस्तीपुर : जयपुर-कमख्या एक्सप्रेस ट्रेन में चोरों ने एक महिला यात्री की पर्स चोरी कर ली. पर्स में 10 हजार रुपये के अलावा तीन मोबाइल फोन, आधार कार्ड आदि था. घटना की प्राथमिकी गोरखपुर के चौरी चौड़ा निवासी निलेश कुमार ने स्थानीय जीआरपी थाने में दर्ज करायी है.बताया गया है कि निलेश पत्नी के साथ ऐसी थ्री कोच बैठे थे.
वे दोनों गोरखपुर से कमाख्या जा रहे थे.सुबह का समय था ट्रेन जैसे ही समस्तीपुर स्टेशन से खुली की चोर उनकी पत्नी का पर्स लेकर ट्रेन से कूद गया. थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि घटना एक सप्ताह पुरानी है. जीआरपी खगड़िया से प्राप्त आवेदन के आधार पर एफआइआर दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द ही गिरोह का पता लगा लिया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन