अब तक 857 लोगों पर 107 की हुई कार्रवाई

Published at :12 Apr 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक 857 लोगों पर 107 की हुई कार्रवाई

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसा शिकंजा रोजाना दर्ज हो रहे 100 से अधिक मामले तीन लोगों ने लिया नाम वापस समस्तीपुर : पंचायत चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये अब तक 857 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की जा चुकी है. अनुमंडल क्षेत्र में रोजाना सौ से अधिक लोगों […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसा शिकंजा

रोजाना दर्ज हो रहे 100 से अधिक मामले
तीन लोगों ने लिया नाम वापस
समस्तीपुर : पंचायत चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये अब तक 857 लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की जा चुकी है. अनुमंडल क्षेत्र में रोजाना सौ से अधिक लोगों पर निषेधाज्ञा की कार्रवाई की जा रही है.
सोमवार को मुुफस्सिल थाना क्षेत्र में 78, एनएच बंगरा थाना में 30, वैनी ओपी में 15, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में 78 व पूसा थाना क्षेत्र में 20 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गयी है. वहीं सोमवार को 37 लोगों ने अपना बांड अनुमंडल में भरा. बताते चलें कि पंचायत चुनाव के नजदीक आने के साथ ही अपराधियों पर लगाम लगाने का काम शुुरू हो गया है. जिससे शांति व निष्पक्ष माहौल में चुनाव संपन्न हो सके. इसको लेकर सभी थाना को विशेष निदेश भी दिया गया है. जिला परिषद के पार्षद के लिये अष्टम चरण के लिये सोमवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था .
इस दौरान क्षेत्र संख्या 7 से विमला देवी, क्षेत्र संख्या 9 से गीता देवी, क्षेत्र संख्या 11 से शाहीद ने अपना नामांकन वापस लिया. वहीं अनुमंडल कार्यालय में 20 लोगों ने अपना नामांकन परचा भरा. इसमें क्षेत्र संख्या 36 से शशिकला कुमारी, क्षेत्र संख्या 35 से चंदन देवी,33 से अनु प्रधान, क्षेत्र संख्या 34 से पिंकी देवी, क्षेत्र संख्या 32 से कौशिक कुमार राय, क्षेत्र संख्या 35 से स्वाभितर सिंह, क्षेत्र संख्या 16 से संगीता साहू, मीनाक्षी कुमारी ,
क्षेत्र संख्या 35 से महालक्ष्मी देवी, 33 से उम्दा देवी,34 से सुधा कुमारी, 33 से चंदा देवी,32 से प्रेमकला राय, 14 से रिंकु देवी, प्रिंस कुमार, 35 से मुन्नी देवी, सुचिता देवी, 36 से प्रियंका कुमारी,17 से राजवल्लभ पासवान व क्षेत्र संख्या 32 से अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया.
प्रथम पुरस्कार पाने पर हर्ष
समस्तीपुर . बिहार पेंशनर समाज की जिला शाखा को प्रथम पुरस्कार मिलने पर सदस्यों ने हर्ष जताया है. इस अवसर पर प्रतीक चिह्न देकर रास रसीला प्रसाद श्रीवास्तव ने दिया.मौके पर कृष्णा कुमार सिंह, विधानंद झा, लक्ष्मी नारायण सिंह, विरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन