कर्मचारी निष्ठापूर्वक जिम्मेवारी निर्वहन करें

Published at :11 Apr 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मचारी निष्ठापूर्वक जिम्मेवारी निर्वहन करें

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के अधिवेशन में चुने गये नये पदाधिकारी समस्तीपुर : डाक कर्मचारी ग्राहक की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बने. इसके लिये जरूरी है कि कर्मचारी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें. नींव अगर कमजोर होगा तो घर मजबूत नहीं रह सकता है. उक्त बातें प्रधान डाकघर में आयोजित राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ […]

विज्ञापन

राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ के अधिवेशन में चुने गये नये पदाधिकारी

समस्तीपुर : डाक कर्मचारी ग्राहक की समस्याओं के प्रति संवेदनशील बने. इसके लिये जरूरी है कि कर्मचारी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें. नींव अगर कमजोर होगा तो घर मजबूत नहीं रह सकता है. उक्त बातें प्रधान डाकघर में आयोजित राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी व राष्ट्रीय ग्रामीण डाकसेवक के द्विवार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए संघ की ओर से गंगेश रजक ने कही. अधिवेशन को संबोधित करते हुये संघ के सर्किल सचिव बीके मिश्रा ने कहा कि संघ में अधिक से अधिक लोग जुड़ें. इसके लिये कार्यकर्त्ता मेहनत करें. संगठन की मजबूती के
बाद ही कोई संगठन सफल हो सकता है. नेताओं मेें हीनता का बोध नहीं होना चाहिए. सबको एक होकर कर्मचारी व संगठन के हित के लिये कार्य करना चाहिए. इसके लिये जो भी लोग आये उन्हें भेदभाव से रहित होकर समस्याओं का समाधान करें. लोगों में इससे एक बेहतर संदेश जायेगा. इससे संघ के एक नयी ऊंचाई पर जायेगा. अध्यक्षता त्रिभुवन प्रसाद सिंह ने की. उद्घाटन सर्किल सचिव दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर दयानंद झा, ईश नारायण राय, सत्येंद्र नारायण सिंह, सुशील कुमार गिरी, राकेश कुमार चौधरी, श्रीनिवास कुमार आदि उपस्थित थे.
इस मौके पर मौके पर द्विवार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष के लिये गंगेश रजक, सचिव के लिये सत्येंद्र नारायण राय, बुद्वदेव पाठक व जीडीएस सचिव के लिये ईशनारायण राय का चयन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन