बिहार में उद्योग व शिक्षा व्यवस्था चौपट : डाॅ ठाकुर

रोसड़ा : विगत 40 दिनों से मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे देशभर के सर्राफा कारोबारियों की मांगे जायज है़ भाजपा इनके साथ है़ं सरकार को इसे अनसुनी नहीं करनी चाहिए़ सोमवार को मैं दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री से इस संबंध में बात करूंगा़ उक्त बातें राज्य सभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने कही़ […]
रोसड़ा : विगत 40 दिनों से मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे देशभर के सर्राफा कारोबारियों की मांगे जायज है़ भाजपा इनके साथ है़ं सरकार को इसे अनसुनी नहीं करनी चाहिए़
सोमवार को मैं दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री से इस संबंध में बात करूंगा़ उक्त बातें राज्य सभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने कही़ वे बेगूसराय के छौराही में एक निजी कार्यक्रम में जाने के क्रम में रोसड़ा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही़ वे रोसड़ा के पार्टी नेता महादेव ठाकुर के आवास पर पहुंचे थे जहां सर्राफा व्यवसायियों ने पहुंच कर एक्साइज ड्यूटी रॉल बैक कराने में मदद करने की मांग उनसे की़ साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा़
सांसद ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यहां औद्यौगिक फैक्टरियां एवं शिक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है़ बिहार पश्चिम के राज्यों से सबसे नीचे है़ उन्होंने कहा कि बिहार की आबादी इंग्लैंड से ज्यादा है़ इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट काफी कम़ उन्होनें ताड़ी पाबंदी के सवाल पर कहा कि वे इस विषय पर रिसर्च कर चुके हैं. मौके पर संघ के दिलीप ठाकुर, मनोज ठाकुर, राजेश ठाकुर, ब्रजेश कुमार,चंद्रशेखर साहु, विजय सोनी, धर्मवीर ठाकुर, अभिमन्यु ठाकुर, त्रिभुवन ठाकुर, बबलू वर्णवाल, संजय कुमार, किशोर कुनाल, राजकपुर, अवधेश ठाकुर आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










