खसरा से बालक की मौत कई लोग आक्रांत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

पीएचसी की गोद में अवस्थित गांव में नीम हकीम नहीं पहुंची डाॅक्टरों की टीम विद्यापतिनगर : प्रखंड में तेजी से फैल रहे खसरे की बीमारी अब मौत बन कहर बरपा रही है़ समूचे इलाके को इस बीमारी ने अपने आगोश में ले लिया है़ शनिवार को इस बीमारी से सुहानीपुर गांव के राम प्रकाश पासवान […]
विज्ञापन
पीएचसी की गोद में अवस्थित गांव में नीम हकीम
नहीं पहुंची डाॅक्टरों की टीम
विद्यापतिनगर : प्रखंड में तेजी से फैल रहे खसरे की बीमारी अब मौत बन कहर बरपा रही है़ समूचे इलाके को इस बीमारी ने अपने आगोश में ले लिया है़
शनिवार को इस बीमारी से सुहानीपुर गांव के राम प्रकाश पासवान के पुत्र कमलेश पासवान की मौत हो गयी़ बीमारी को लेकर पीएचसी की गोद में बसे इस गांव में नीम हकीम खतरे जान वाली कहावत चरितार्थ हो रही है़ जानकारी के मुताबिक चढ़ती गरमी के साथ ही बीमारी तेजी से फैलते हुए समूचे ब्लॉक को ग्रसित कर दिया है़ 14 पंचायत वाले प्रखंड का कोइ भी भाग इस बीमारी से अछूता नहीं है़ शनिवार को इस बीमारी से सुहानीपुर गांव के कमलेश की मौत की खबर से रोग से ग्रसित परिवार में चिंता की लकीरें बढ़ने लगी है़ अकेले सुहानीपुर में सौ से अधिक बच्चे जवान इस बीमारी की चपेट में आये हैं.
इनमें सचिन कुमार, सोनू, सौरभ, सूरज, फूलो, चंदन, मुकेश, संतोष, प्रीति, आयूस, राजा, गोविंदा, निशा, चंदन, कमलेश, नीलू, विकास, मंजय, मुकेश, मनीष, रानी पूनम, कौशल्या आदि कई इस बीमारी से ग्रसित हुए हैं.
बताया जाता है कि स्थानीय पीएचसी के बाजू में अवस्थित सुहानीपुर गांव में रोग के प्रकोप को लेकर अब तक डॉक्टर की टीम नहीं पहुंची है़ ग्रामीण का कहना है कि कई बार पीएचसी को इसकी जानकारी दी गयी है़ डॉक्टर के नहीं आने से ग्रामीण चिकित्सक इस बीमारी में अपनी जेब जैसे तैसे भर रहे हैं.
सुहानीपुर की छोहरिया देवी बताती हैं कि उनके घर में आधे दर्जन बच्चे इस राग से आक्रांत हैं. बताया कि एक स्थानीय क्वेक डॉ अन्नु से रोग ठीक करने के नाम पर सबों को दो दो सौ का सूई लगाया है़ दवा व गोटी की वह अलग से कीमत वसूल करते हैं. फिर भी रोगी को कोई आराम नहीं है़ इस तरह रोग को लेकर इलाज के नाम पर ठगी करने वाले के लोग शिकार हो रहे हैं. प्रखंड के हरपुर बोचहा, बाजिदपुुर, साहिट, कांचा, बढ़ौना, सिमरी अमूमन सभी पंचायत इस रोग से तेजी से ग्रसित हो रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










