शादीपुर बथनाहा में अगलगी,18 घर जलकर राख

Published at :10 Apr 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
शादीपुर बथनाहा में अगलगी,18 घर जलकर राख

वारिसनगर : क्षेत्र के शादीपुर बथनाहा गांव में हुए अगलगी की घटना में 18 घर जलकर राख हो गये. वहीं सात बकरी, 1 गाय व भैंस भी जलकर मर गयी है . इस बावत मिली जानकारी के अनुसार खाना बनाने के बाद बचे राख से उठी चिंगारी ने आग का रूप धारण कर लिया और […]

विज्ञापन

वारिसनगर : क्षेत्र के शादीपुर बथनाहा गांव में हुए अगलगी की घटना में 18 घर जलकर राख हो गये. वहीं सात बकरी, 1 गाय व भैंस भी जलकर मर गयी है .

इस बावत मिली जानकारी के अनुसार खाना बनाने के बाद बचे राख से उठी चिंगारी ने आग का रूप धारण कर लिया और जबतक लोग जुटते व उसपर काबू पाने का प्रयास करते तब तक 18 लोगों का घर जलकर राख हो चुका था . अगलगी की इस घटना में बसंत सहनी की सात बकरी व दु:खा सहनी का एक भैंस व गाय का बच्चा आग में जलकर मर गया तथा गाय झुलसकर इलाजरत है . साथ हीं चन्दर सहनी की पत्नी चानो देवी झुलसकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाजरत है .
शोभित सहनी, सीतो सहनी, चन्दर सहनी, दु:खा सहनी, बसंत सहनी, कमल सहनी, बंगाली सहनी, भिखारी सहनी, लखिन्द्र सहनी, महेन्द्र सहनी, लालबाबू सहनी, जगदीश सहनी, मो रूस्तम, मो जहीर, सुकन सहनी, मो शाहिद, पुरोहित सहनी व मनोज सहनी का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया . घटना की सूचना मिलते हीं प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश चन्द्र तत्काल वहां पहुंचे .
अंचलाधिकारी गंगेश झा ने पहुंचकर प्रत्येक पीडित परिवार को छ:-छ: हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की . इधर हांसा गांव में हुए अगलगी की घटना में रविन्द्र दास व मंटून राय का गेहूं का फसल खेत जलकर राख हो गया है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन