मामला संज्ञान में आने के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस

Published at :08 Apr 2016 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस

नशीले पाउडर से गृहस्वामियों को किया बेहोश! समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बुधवार की रात हुई चोरी की घटना में शामिल चोर काफी शातिर नजर आते हैं. गृहस्वामी सह पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार की मानें तो चोरी की रात उनके और घरवालों की नींद इतनी गहरी कैसे हुई यह पता नहीं चलता. […]

विज्ञापन

नशीले पाउडर से गृहस्वामियों को किया बेहोश!

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में बुधवार की रात हुई चोरी की घटना में शामिल चोर काफी शातिर नजर आते हैं. गृहस्वामी सह पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार की मानें तो चोरी की रात उनके और घरवालों की नींद इतनी गहरी कैसे हुई यह पता नहीं चलता. आये दिन रात में उनके साथ घर के लोग दो तीन बार जरुर जगते थे.
इससे लग रहा है कि चोरों ने घर में दाखिल होने के साथ किसी नशीली पाउडरनुमा चीज का इस्तेमाल किया है. वैसे गृहस्वामी के इस कथन की सच्चाई तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आयेगी. लेकिन यह चर्चा गांव में जोर शोर से चल रही है. क्योंकि एक साथ तीन घरों में चोरी जैसी घटना होने पर भी किसी की नींद कैसे नहीं खुली. जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है कि उससे जाहिर होता है कि चोर की संख्या अधिक होगी.
तभी तीन घरों में चोरी की घटना को एक साथ अंजाम दिया गया. चोरी किये गये सामानों को आनन फानन में मौका ए वारदात से निकल ले गये. वैसे लोगों की निगाहें आसपास के उन इलाकों में हैं जहां चोर सामान निकाले जाने के बाद बैग और अन्य भारी वस्तुओं को छोड़ कर चले गये होंगे. पुलिस का भी मानना है कि इस तरह की घटना में जरूर किसी चोर गिरोह का हाथ है. जिसका जल्द पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. लोगों को विशेष चिंतित होने की जरुरत नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन