6215890 लाभ आय का बजट पास स्थायी समिति की बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Mar 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

नगर परिषद का वित्तीय वर्ष खत्म होने के बचे एक दिन समस्तीपुर : नगर परिषद की ओर से स्थायी समिति की बैठक बुधवार को सभाकक्ष में बुलाई गयी. इसमें कुल 6215890 रुपये की आय का बजट सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया. अध्यक्षता करते हुये नप अध्यक्ष अर्चना देवी ने कहा कि इससे […]
विज्ञापन
नगर परिषद का वित्तीय वर्ष खत्म होने के बचे एक दिन
समस्तीपुर : नगर परिषद की ओर से स्थायी समिति की बैठक बुधवार को सभाकक्ष में बुलाई गयी. इसमें कुल 6215890 रुपये की आय का बजट सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया. अध्यक्षता करते हुये नप अध्यक्ष अर्चना देवी ने कहा कि इससे शहर के विकास को तेज गति तो मिल सकेगी ही साथ ही कर्मचारियों के उन्नति का काम भी हो सकेगा.
इससे पहले पटल पर बजट प्रस्तुत करते हुये उन्होनें बताया कि वित्तीय वर्ष 16 व 17 में शहर के विकास व कल्याणकारी योजनाओं के लिये 109237903 रुपये की आवश्यकता पड़ेगी. इसपर अनुमानित व्यय 1084022013 का खर्च आयेगा. जिसमें लाइट की व्यवस्था करना, साफ सफाई ,उपस्करों की खरीदारी करना, कर्मचारियों के वेतन मद में आने वाले खर्च के लिये इस राशि की आवश्यकता पड़ेगी.
जिसपर सदस्यों ने ध्वनिमत से इसे पारित कर दिया. बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 15 व 16 के खत्म होने में सिर्फ एक ही दिन शेष बचा है. इस अवसर पर उपाध्यक्ष विश्वनाथ साह, इओ देवेंद्र सुमन, राकेश राज, पूनम कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










