केवल स्थान मेला परिसर में शराबबंदी पर जोर , भगवान शिव को बनाये अपना गुरु

Published at :28 Mar 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
केवल स्थान मेला परिसर में शराबबंदी पर जोर , भगवान शिव को बनाये अपना गुरु

समस्तीपुर : बहादुरपुर स्थित मैदान में शिव चर्चा का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न कोने से आये गुरु भाई व बहनों ने भाग लिया. भगवान शिव की महत्ता पर प्रकश डालते हुये कहा गया कि भगवान शिव की पूजा आदि अनादि काल से होती आई है. वहीं भगवान शिव लोगों का कल्याण करते […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बहादुरपुर स्थित मैदान में शिव चर्चा का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न कोने से आये गुरु भाई व बहनों ने भाग लिया. भगवान शिव की महत्ता पर प्रकश डालते हुये कहा गया कि भगवान शिव की पूजा आदि अनादि काल से होती आई है. वहीं भगवान शिव लोगों का कल्याण करते है.

इस कालखंड के प्रथम शिवशिष्य साहब श्री हरीनदानंद ने कहा कि शिव को अपना मानकार लोगों के बीच कहना शुरु किया कि आइए हमलोग भगवान शिव का शिष्य बनें. शिव शिष्य होने के तत्वाधान में उन्होनें तीन सुत्र निरोपित किया. प्रथम में अपने गुरु से दया याचना, लोगों के बीच अपने चर्चा व गुरु नमन इन सूत्रों को धारित किया.भारतीय अध्यात्म यह कहता है कि बिना गुुरु के पूजा पाठ, जप तप, यज्ञ हवन आदि का कोई महत्व नहीं है. मौके पर कमल प्रसाद सिंह, बैद्यनाथ आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन