बाबा केवल स्थान को ले जिम्मेवारी तय

समस्तीपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में बाबा केवल स्थान राजकीय मेला की तैयारी को लेकर बैठक हुई. इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं मेला समिति के सदस्यों ने भाग लिये. मेला समिति के उपस्थित पदधारकों, विधायक, उपस्थित पदाधिकारियों से प्राप्त सुझावों के आलोक में मेला के आयोजन के लिए डीएम ने विभागों को जिम्मेदारियां […]
समस्तीपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में बाबा केवल स्थान राजकीय मेला की तैयारी को लेकर बैठक हुई. इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं मेला समिति के सदस्यों ने भाग लिये.
मेला समिति के उपस्थित पदधारकों, विधायक, उपस्थित पदाधिकारियों से प्राप्त सुझावों के आलोक में मेला के आयोजन के लिए डीएम ने विभागों को जिम्मेदारियां दी है. जिसे समय पर पूरा कराने का टास्क विभागीय पदाधिकारियों को दिया गया है. डीएम ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर यह मेला दो दिवसीय आयोजित होता है.
दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो इसके लिए पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां रखने को कहा. इसके साथ ही पदाधिकारियों को कार्य संपन्न कराने में लागत खर्च का पूर्व आकलन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. ताकि राज्य मेला प्राधिकार से निधि की मांग की जा सके.
डीएम श्री कुमार ने पूजा स्थल की मरम्मति एवं रंग-रोगन के अलावा चबूतरा के चारों तरफ निर्मित पीसीसी पथ, चबूतरा रेलिंग की मरम्मति एवं रंग-रोगन बैरिकेडिंग पूजा एवं बलिप्रदान स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही बांध से उतरने के लिए स्लोप का निर्माण, पुल की मरम्मति की जिम्मेदारी अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल -1 को सौंपा. मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात की व्यवस्था को लेकर परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने व मद्य निषेध की प्रभावी व्यवस्था करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी को कहा.
पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश, शौचालय, पंडाल, नियंत्रण कक्ष निर्माण, वाहन पार्किंग समेत अन्य जरुरी तैयारियों पर क्रमवार चर्चा करते हुए इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग को सौंप दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










