समस्तीपुर के जूट मिल में आग, लाखों का नुकसान

कल्याणपुर (समस्तीपुर) : रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गयी. सूचना पर पहुंचे फायर दस्ते ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. कई मशीनें भी जल गयी हैं. आग लगने के कारणों की जांच […]
कल्याणपुर (समस्तीपुर) : रामेश्वर जूट मिल मुक्तापुर में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गयी. सूचना पर पहुंचे फायर दस्ते ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. कई मशीनें भी जल गयी हैं. आग लगने के कारणों की जांच करायी जा रही है.
गुरुवार की सुबह की पाली में मजदूर काम में जुटे थे. इसी बीच करीब 6.45 बजे फेंसिंग सेक्शन में लगे ट्यूब के पास स्पार्क कर चिनगारी नीचे गिरी. जब तक मजदूर कुछ समझ पाते, सेक्शन धू-धू कर जलने लगा. मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सेक्शन पाइप में पानी कम होने के कारण आग बेकाबू हो उठी. देखते ही देखते पूरा फेंसिंग सेक्शन आग की चपेट में आ गया. इससे अफरातफरी मच गयी. मजदूर काम छोड़ कर आग बुझाने में लग गये. इसकी सूचना जिला प्रशासन व फायर ब्रिगेड को दी. करीब आधे घंटे बाद समस्तीपुर से फायर दस्ता मिल पर पहुंचा. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










