उत्तर बिहार में दिखेंगे हल्के बादल, चलेगी हवा

समस्तीपुर : राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं. हालांकि आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम […]
समस्तीपुर : राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र से जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं. हालांकि आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले 72 घंटे के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस दौरान औसतन 7 से 12 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से अगले तीन दिनों तक पछुया हवा चलेगी. इसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










