दुकानें बंद रखकर आभूषण विक्रेताओं ने की बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Mar 2016 1:40 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के गुदरी बाजार स्थित विजय ज्वेलर्स परिसर में शनिवार को आभूषण विक्रेताओं और कारीगरों की बैठक हुई. इसमें स्वर्णकार व्यवसायी एवं कारीगर संघ के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया. बैठक में उपस्थित सरायरंजन के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साह एवं सचिव परमानंद साह के नेतृत्व में विक्रेता पहुंचे. जिन्होंने समस्तीपुर स्वर्ण व्यवसायियों के […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर के गुदरी बाजार स्थित विजय ज्वेलर्स परिसर में शनिवार को आभूषण विक्रेताओं और कारीगरों की बैठक हुई. इसमें स्वर्णकार व्यवसायी एवं कारीगर संघ के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया.
बैठक में उपस्थित सरायरंजन के अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद साह एवं सचिव परमानंद साह के नेतृत्व में विक्रेता पहुंचे. जिन्होंने समस्तीपुर स्वर्ण व्यवसायियों के कदम से कदम मिलाते हुए सरायरंजन के आभूषण विक्रेताओं और कारीगर भी अनिश्चितकालीन अनशन में शामिल होने की सहमति जतायी. संगठन के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार द्वारा मांगें पूरी किये जाने तक बंदी जारी रखने की घोषणा की गयी.
मौके पर पिंटू कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, राज कुमार, रामानंद, सुनील कुमार, रामकृपाल के अलावा अशोक कुमार गुप्ता, संत कुमार, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, शिव राम प्रसाद, राज कुमार गुप्ता, बासुकीनाथ प्रसाद, अश्वनी कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, निर्मल कुमार गुप्ता, अनिल घोष, विजय कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










