बिहार : समस्तीपुर में फसल काटने को लेकर विवाद, 2 लोगों की हत्या

Updated at : 12 Mar 2016 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : समस्तीपुर में फसल काटने को लेकर विवाद, 2 लोगों की हत्या

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में फसल काटने को लेकर विवाद में दो पक्षोंकेबीच हिंसक झड़प हुई.इस झड़पमें दो व्यक्ति की हत्याकर दी गयी. जबकि कई लोगों के जख्मीहोने की भी खबर है. मामला जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर का है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मारे गये दोनोंलोगों के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में फसल काटने को लेकर विवाद में दो पक्षोंकेबीच हिंसक झड़प हुई.इस झड़पमें दो व्यक्ति की हत्याकर दी गयी. जबकि कई लोगों के जख्मीहोने की भी खबर है. मामला जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर का है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मारे गये दोनोंलोगों के नाम क्रमश: ब्रह्म राय 25 वर्ष और बाना राय 55 वर्ष है. दोनों अलग-अलग पक्ष के है. गेहूं की फसल काटनेको लेकर हुए इस विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. जानकारी के मुताबिक एक पक्ष के ब्रह्मदेव राय नामक व्यक्ति की लाठी डंडे से पीट कर हत्या के बाद ग्रामीणों ने आरोपी बाना राय को भी पीट-पीट कर मार डाला. दोनों पक्ष सेछह अन्य लोगों के भी गंभीर रूप से जख्मीहोने की खबर है.

घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि शुक्रवार को बाना राय ब्रह्मदेव राय के खेत में लगे गेंहू की फसल को चोरी से काटा रहा था. इसको लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गये.
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है. दो लोगों की हत्या के बाद से गांव में काफी तनाव व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन