सड़क पर उतरे व्यवसायी

बिथान बाजार की चार दुकानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इसमें उमा शंकर जयपुरिया की किराना दुकान, सपना भारत ग्रामीण गैस एजेंसी, राजेंद्र इंटरप्राइजेज व विमल कृषि केंद्र शामिल हैं. इस मामले में पुलिस कमल मुखिया को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. बिथान : स्थानीय बाजार में बुधवार की रात्रि एक साथ […]
बिथान बाजार की चार दुकानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इसमें उमा शंकर जयपुरिया की किराना दुकान, सपना भारत ग्रामीण गैस एजेंसी, राजेंद्र इंटरप्राइजेज व विमल कृषि केंद्र शामिल हैं. इस मामले में पुलिस कमल मुखिया को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
बिथान : स्थानीय बाजार में बुधवार की रात्रि एक साथ चार दुकानों में हुई चोरी की घटना को लेकर व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर बिथान-हसनपुर मुख्य पथ को घंटों जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे व्यवसायी चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करने, घटना स्थल की जांच के लिए डॉग स्क्वायड को बुलाने, रात्रि में पुलिस गश्ती तेज करने व व्यवसायी को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस देने की मांग पर अड़े थे.
घंटों जाम रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दोपहर डीएसपी मृत्युंजय चौधरी, इंस्पेक्टर विश्वनाथ पंडित व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक उठाये गये कदम से अवगत कराते हुए इस घटना में शामिल अपराधियों की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, रात्रि में पुलिस गश्ती तेज करने का भरोसा देने के बाद व्यवसायियों ने जाम समाप्त कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










