भारतीय रेल में हो एकीकृत सुरक्षा व्यवस्था

समस्तीपुर : चीन, अमेरिका जैसे देशों की तर्ज पर भारतीय रेलवे में भी एकीकृत सुरक्षा व्यवस्था को लागू किया जाये. इससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सकेगी. यह बातें एआइआरपीएफए के महामंत्री रमेश कुमार सिंह ने अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल एसोसियशन की मंडल कार्यकारिणी की बैठक को सबोधित करते हुए कहीं. यह बैठक […]
समस्तीपुर : चीन, अमेरिका जैसे देशों की तर्ज पर भारतीय रेलवे में भी एकीकृत सुरक्षा व्यवस्था को लागू किया जाये. इससे रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सकेगी. यह बातें एआइआरपीएफए के महामंत्री रमेश कुमार सिंह ने अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल एसोसियशन की मंडल कार्यकारिणी की बैठक को सबोधित करते हुए कहीं.
यह बैठक रेल सुरक्षा बल बैरक में आयोजित की गयी थी. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक के लिए कैलेंडर जारी की जाये. आरएसकेएन के तहत जो लाभ सदस्यों को मिल रही है, उसकी राशि में बढ़ोत्तरी की जाये. समय-समय पर सदस्यों को टीए का भुगतान किया जाये. इस बाबत पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










