छह घंटे में रेलवे ने बनाया समपार पथ

Published at :12 Feb 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
छह घंटे में रेलवे ने बनाया समपार पथ

विद्यापतिनगर : आधुनिक मशीनी तकनीक का उपयोग कर रेलवे अपने नाम उपलब्धियां गिनाने में जुटी हैं़ महज छह घंटे में रेल पटरियों को उखाड़ नीचे से मिट्टी हटाकर समपार पथ का निर्माण कर डाला़ डीआरएम मनोज अग्रवाल की मौजूद्गी में गुरुवार को विद्यापतिधाम के दस नंबर रेलवे गुमती के निकट भूमिगत समपार का काम पूरा […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर : आधुनिक मशीनी तकनीक का उपयोग कर रेलवे अपने नाम उपलब्धियां गिनाने में जुटी हैं़ महज छह घंटे में रेल पटरियों को उखाड़ नीचे से मिट्टी हटाकर समपार पथ का निर्माण कर डाला़ डीआरएम मनोज अग्रवाल की मौजूद्गी में गुरुवार को विद्यापतिधाम के दस नंबर रेलवे गुमती के निकट भूमिगत समपार का काम पूरा हुआ़ इससे पूर्व पांच नंबर समपार के लिये आठ घंटे एवं छह नंबर समपार को लेकर सात घंटे का रेल परिचालन बंद रखा गया था़

गुरुवार को छह घंटे के लिये ब्लॉक लिया गया़ इसके अंदर ही कार्य पूरा कर लिया गया़ डीआरएम मनोज कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि मानव सहित गुमतियों पर सुरक्षा के ख्याल से समपार पथ का निर्माण कराया जा रहा है़ पहले की अपेक्षा अब कम समय ही इसे रेलवे ट्रैक पर गाड़ियों का परिचालन अवरुद्ध होता है़ उन्होंने बताया कि पांच समपार बनाये जाने हैं, जिनमें तीन का कार्य पूरा हो गया है़ बांकी दो में स्थानीय लोगों का अपेक्षित सहयोग मिलने पर कार्य आरंभ किया जायेगा़
डीआरएम ने पूर्ण हुए समपार में पथ निर्माण के साथ पुराने गुमटियों को तोड़े जाने की जानकारी दी़ मौके पर एडीआरएम आर के मिश्रा के साथ रेलवे एवं सिविल अभियंता उपस्थित थे़ समपार निर्माण को ले आठ सवारी गाड़ी रही रद्द. गुरुवार को भूमिगत समपार निर्माण को लेकर इस खंड पर चलने वाली आठ सवारी गाड़ी को रद्द करना पड़ा़ इसकी पूर्व जानकारी संबंद्धित स्टेशनों पर यात्रियों को दी गई थी़ इनमें पाटलिपुत्रा बरौनी 75216 अप, सवारी गाड़ी 75202, 55550, 63278 अप एवं 63277, 55537, 75203 डाउन सवारी गाड़ी शामिल थीं़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन