Samastipur News: श्मशान भूमि पर निर्माण को लेकर भड़के ग्रामीण, प्रशासन को बीच में ही रोकना पड़ा काम

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Samastipur News: सरायरंजन में श्मशान की जमीन पर पंचायत भवन निर्माण का भारी विरोध. खुदाई के दौरान मानव अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने काम रुकवाया। प्रशासन और जनता के बीच टकराव की स्थिति, सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया भरोसा. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Samastipur News: सरायरंजन प्रखंड की भगवतपुर पंचायत में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की जमीन से मानव अवशेष (नरकंकाल) निकलने लगे. देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया.

आस्था बनाम प्रशासन: वर्षों पुराना है विवाद

ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि जिस जमीन पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण प्रस्तावित है, वह वर्षों पुरानी श्मशान भूमि है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर पहले ही अंचलाधिकारी (CO), जिलाधिकारी (DM) और यहां तक कि मुख्यमंत्री को भी लिखित आवेदन दिया गया था. इसके बावजूद प्रशासन ने जनभावनाओं को दरकिनार कर मिट्टी कटाई और निर्माण कार्य शुरू करवा दिया.

खुदाई में अवशेष मिलने से बढ़ा आक्रोश

रविवार को जब निर्माण स्थल पर मिट्टी की खुदाई शुरू हुई, तो वहां से कई पुराने और नए मानव अवशेष निकले. इसे देखकर ग्रामीणों का सब्र टूट गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के तीव्र विरोध और बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल काम रोकने का आश्वासन दिया है.अंचलाधिकारी निशांत कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का निर्णय लिया जाएगा.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन